अपराध. नगर थाना के हरदयाल चौक पर दिया घटना को अंजाम

Updated:
विज्ञापन

युवक को मारा चाकू, गंभीर युवक के शरीर में आधा दर्जन जगहों पर चाकू से प्रहार किया गया है. गर्दन व सिर सहित आंखों के समीप 50 से भी अधिक टॉके चिकित्सा कर्मियों ने लगाये और बड़ी मशक्कत के बाद उसकी जान बचायी जा सकी. कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के हरदयाल चौक पर बीती […]

विज्ञापन

युवक को मारा चाकू, गंभीर

युवक के शरीर में आधा दर्जन जगहों पर चाकू से प्रहार किया गया है. गर्दन व सिर सहित आंखों के समीप 50 से भी अधिक टॉके चिकित्सा कर्मियों ने लगाये और बड़ी मशक्कत के बाद उसकी जान बचायी जा सकी.
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के हरदयाल चौक पर बीती रात दुर्गास्थान गामी टोला निवासी एक व्यक्ति को अपराधियों ने चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां घायल की स्थिति को देख कई बार चिकित्सक ने भी उसके गैस पीन में जाने की बात कह डाली.
अपराधियों ने छह से अिधक जगहों पर किया वार
उसके शरीर में आधा दर्जन जगहों पर चाकू से प्रहार किया गया था. गर्दन व सिर सहित आंख के समीप 50 से भी अधिक टॉके उसे चिकित्सक कर्मियों ने लगाया और उसकी जान बचायी जा सकी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गास्थान गामी टोला निवासी चंदन कुमार ने इलाज के क्रम में बताया कि वह हरदयाल चौक से अपने घर की ओर जा रहा था कि उसी क्रम में शराब व्यवसायी जितेंद्र सिंह व बुदेल पासवान ने उसपर प्रहार कर दिया. चाकू से सबसे पहले गर्दन पर प्रहार किया उसके बाद शरीर पर कई जगह चाकू से प्रहार कर उसे मरणासन्न कर आरोपी वहां से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया.
घटना की जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष केएन सिंह, अवर निरीक्षक अमित कुमार सदर अस्पताल पहुंचे व घायल का बयान लिया. घायल की मरन्नासन्न स्थिति को देख नगर थानाध्यक्ष ने घायल का बयान का रिकार्डिंग भी करा लिया, ताकि अपराधी को धर दबोचने में पुलिस को सहायता मिले. वहीं नगर थाना पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए छापेमारी की, लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी.
धारदार हथियार से प्रहार कर भाई को किया जख्मी
कटिहार. आजमनगर थाना क्षेत्र में बहन की शादी में दहेज के रूप में मोटरसाइकिल देने की बात पर दो भाईयों में विवाद हो गया. जिसमें छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर धारदार हथियार से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिसे इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देख उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मालूम हो कि आजमनगर निवासी प्रकाश राय की बहन की शादी तय हुई थी.
जिसमें प्रकाश व उसके भाई को एक मोटरसाइकिल देनी थी. इस बात को लेकर प्रकाश ने अपने छोटे भाई श्याम राय को कहा कि कुछ राशि दो बहन को मोटरसाइकिल देनी है. इस बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया. जिसमें छोटे भाई श्याम ने धारदार हथियार से प्रकाश के गुप्तांग पर प्रहार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना को लेकर अबतक पुलिस बयान दर्ज नहीं कर पायी थी. लेकिन घायल ने बताया कि इस विवाद में जीजा नत्थु राय, बहन शांति देवी शामिल थे. वहीं झगड़ा छुड़ाने में अर्जन की अंगुली कट गयी है. फिलहाल बयान दर्ज होने के बाद ही विवाद की सही वजह सामने आयेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन