शांितपूर्वक संपन्न हुई जांच परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

जांच परीक्षा दोपहर 12 बजे से निर्धारित थी, लेकिन छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक सुबह नौ बजे से ही केंद्र पर जमा होने लगे थे. जांच परीक्षा में जिन छात्रों का एडमिट कार्ड नहीं था और जिसने ऑनलाइन आवेदन किया था, उन्हें भी परीक्षा में प्रवेश दिया गया. कटिहार : प्रभात खबर की ओर से आयोजित […]

विज्ञापन

जांच परीक्षा दोपहर 12 बजे से निर्धारित थी, लेकिन छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक सुबह नौ बजे से ही केंद्र पर जमा होने लगे थे. जांच परीक्षा में जिन छात्रों का एडमिट कार्ड नहीं था और जिसने ऑनलाइन आवेदन किया था, उन्हें भी परीक्षा में प्रवेश दिया गया.

कटिहार : प्रभात खबर की ओर से आयोजित स्कॉलरशिप जांच परीक्षा रविवार को शहर के सिरसा स्थित एसबीपी विद्या विहार में आयोजित हुई. इसमें जिले भर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. जांच परीक्षा दोपहर 12 बजे से निर्धारित थी, लेकिन छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक सुबह नौ बजे से ही केंद्र पर जमा होने लगे थे. जांच परीक्षा में जिन छात्रों का एडमिट कार्ड नहीं था और ऑनलाइन आवेदन किया था, उन्हें भी प्रवेश दिया गया.
परीक्षा का आयोजन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया गया. इस परीक्षा में कक्षा नवम व दसम के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. बताते चलें कि प्रभात खबर की ओर से प्रत्येक वर्ष उन मेधावी छात्रों को उड़ान देने के लिए स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन करता है. जो छात्र मेधावी तो हैं लेकिन मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर हैं. यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम उन छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होता है. इस तरह की परीक्षा प्रभात खबर की ओर से प्रत्येक वर्ष इसी माह में आयोजित की जाती है.
छात्र-छात्राओं में दिखा जोश
स्कॉलरशिप जांच परीक्षा देने आये शहरी बच्चों के साथ ग्रामीण इलाकों के बच्चों में भी जोश देखा गया. शहर के बच्चे अपने अभिभावक के साथ मोटरसाइकिल से परीक्षा केंद्र पहुंचे तो वहीं ग्रामीण इलाके के बच्चे ऑटो रिजर्व कर अपने-अपने अभिभावक के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे. बच्चों ने बताया कि प्रभात खबर द्वारा इस तरह का आयोजन कराया जाना सराहनीय है. इससे हमलोगों में पढ़ने की ललक बढ़ती है.
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को इस तरह के बड़े परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलता है. वैसे छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होकर अनुभव प्राप्त करने के साथ-साथ बड़े स्तर पर किस तरह परीक्षा आयोजित होती है यह भी जानने व समझने का मौका मिलता है.
शांतिपूर्वक हुई परीक्षा
स्कॉलरशिप जांच परीक्षा देने आये बच्चों ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दिया. कदाचार मुक्त और शांति बनाये रखने में एसबीपी विद्या विहार के प्राचार्य व शिक्षक गणों का भरपूर योगदान रहा. इस स्कॉलरशिप परीक्षा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन