¹रात दस बजे तक ही बजेगा डीजे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर लगी पाबंदी डंडखोरा : सरस्वती पूजा के बाबत थाना परिसर में शांति समिति की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मो शादाबुल हक ने किया. अपने संबोधन में श्री हक ने कहा कि सरस्वती पूजा कहीं भी हो लाइसेंस लेना आवश्यक है. सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए […]
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर लगी पाबंदी
डंडखोरा : सरस्वती पूजा के बाबत थाना परिसर में शांति समिति की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मो शादाबुल हक ने किया. अपने संबोधन में श्री हक ने कहा कि सरस्वती पूजा कहीं भी हो लाइसेंस लेना आवश्यक है. सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आदेश अनुमंडल पदाधिकारी देंगे
डीजे का बजाना वर्जित के साथ-साथ ध्वनि विस्तारक यंत्र 10 बजे रात्रि तक ही बजाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन तक में डीजे के प्रयोग पर पाबंदी लगा दी गयी है. इस मौके पर दिनेश कुमार मंडल, सरपंच, वार्ड हरिमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल, कृष्णा प्रसाद सिंह, सुनील कुमार सिंह, राम कुमार गुप्ता, जनार्धन मिश्रा, धनिक लाल मंडल, मनोरंजन सिंह, सतानंद सिंह, श्रवण कुमार, पूर्व मुखिया सगीर, पवन केवट, अवधेश कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










