पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते आठ अपराधी धराये

Updated:
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते आठ अपराधी धरायेदो को पूर्णिया से किया गया गिरफ्तार चार कट्टा, सात जिंदा कारतूस, छह मोबाइल व चाभी के गुच्छे बरामदफोटो नं. 40,41 कैप्सन-गिरफ्तारी अपराधियों के साथ एसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी, पकड़ा गया इंडिका व बाइक प्रतिनिधि, कोढ़ा(कटिहार)एनएच-31 पर अवस्थित डुमर पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बना […]

विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते आठ अपराधी धरायेदो को पूर्णिया से किया गया गिरफ्तार चार कट्टा, सात जिंदा कारतूस, छह मोबाइल व चाभी के गुच्छे बरामदफोटो नं. 40,41 कैप्सन-गिरफ्तारी अपराधियों के साथ एसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी, पकड़ा गया इंडिका व बाइक प्रतिनिधि, कोढ़ा(कटिहार)एनएच-31 पर अवस्थित डुमर पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बना रहे आठ अंतरजिला अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार कट्टा, सात जिंदा कारतूस, छह मोबाइल तथा चाभी के गुच्छे को बरामद किया गया है. पुलिस ने की त्वरित कार्रवाईएसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अंतरजिला अपराधियों द्वारा पेट्रोल पंप लूट की योजना बना रहे हैं. इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक इंडिका कार, एक सुजुकी मोटरसाइकिल सहित छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. शेष दो भागे गये अपराधियों को पूर्णिया पुलिस की सहायता से पूर्णिया से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि उक्त अपराधी सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे पेट्रोल पंप को लूटने वाले थे. लेकिन इस बात की सूचना सुबह पुलिस को मिल चुकी थे. अररिया में पेट्रोल पर की थी लूटएसपी ने बताया कि बीते ग्यारह तारीख को अररिया पेट्रोल पंप पर भी इन्हीं अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. एसपी ने कहा कि पूर्णिया बायसी के पुलिस निरीक्षक टीपी सिंह को 10 हजार रुपये से पुरस्कृत किया जायेगा व जितने भी पुलिसकर्मी इस अभियान में शामिल थे, सभी को पुरस्कृत किया जायेगा. गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया कि अररिया पेट्रोल पंप व शराब दुकान व अन्य लूटकांड को उन लाेगों ने अंजाम दिया है. अपराधियों ने बताया कि प्रत्यक्ष पेट्रोल पंप डुमर के मैनेजर 11 बजे भारतीय स्टेट बैंक गेड़ाबाड़ी शाखा में रुपया जमा करनेवाले थे. उसको लूटा जाना था. एसपी ने कहा कि यह पुलिस के लिए बड़ी सफलता है, जिसमें एक बड़ी घटना को होने से रोका गया.ये हुए गिरफ्तार गिरफ्तार अपराधियों में मोरसील (24), धीरज कुमार (19), अमित कुमार (22), चंदन मेहता (25), मुबारक हुसैन (27), रवि कुमार (20), सुनीता सिंह (28), जलाल उर्फ इरफान (35) जिसमें कि एक अपराधी अररिया जिला व सभी पूर्णिया जिला के रहनेवाले हैं. इस मौके पर पूर्णिया, अररिया, कोढ़ा व कुरसेला के साथ पोठिया ओपी, बरारी थाना पुलिस के साथ-साथ कटिहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लालबाबू यादव, कोढ़ा पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, कोढ़ा थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन