रेलवे परक्षिेत्र में घायल महिला को इलाज के लिए भरती कराया
रेलवे परिक्षेत्र में घायल महिला को इलाज के लिए भरती कराया प्रतिनिधि, कटिहाररेलवे परिक्षेत्र डीआरएम कार्यालय से कुछ दूरी पर एक महिला घायल अवस्था में सड़क पर गिरी पड़ी थी. उस रास्ते से होकर रेल एएसपी गुजर रहे थे. मानवता के नाते सड़क पर तड़पती महिला को उठाकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में […]
रेलवे परिक्षेत्र में घायल महिला को इलाज के लिए भरती कराया प्रतिनिधि, कटिहाररेलवे परिक्षेत्र डीआरएम कार्यालय से कुछ दूरी पर एक महिला घायल अवस्था में सड़क पर गिरी पड़ी थी. उस रास्ते से होकर रेल एएसपी गुजर रहे थे. मानवता के नाते सड़क पर तड़पती महिला को उठाकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां महिला की पहचान चंपा कुमारी गौतम कॉलोनी निवासी के रूप में हुई. घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है. वहीं घायल का बयान स्थानीय पुलिस ने दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी कि आखिर महिला गंभीर रूप से घायल किस प्रकार हुई. आशंका जताया जा रहा है कि संभवत: किसी वाहन के टक्कर से वह घायल हो गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










