9.85 लाख की लागत से मनरेगा योजना से बन रही सड़क

Updated:
विज्ञापन

9.85 लाख की लागत से मनरेगा योजना से बन रही सड़क फोटो नं. 38 कैप्सन – कार्य का जायजा लेते पीओप्रतिनिधि, कटिहारलाखों रुपये की लागत से हो रहे मनरेगा योजना से मिट्टी सड़क निर्माण कार्य का जायजा आजमनगर कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार ने लिया. इस दौरान उन्होंने बताया कि महेशपुर पंचायत अंतर्गत तरोणी शर्मा के […]

विज्ञापन

9.85 लाख की लागत से मनरेगा योजना से बन रही सड़क फोटो नं. 38 कैप्सन – कार्य का जायजा लेते पीओप्रतिनिधि, कटिहारलाखों रुपये की लागत से हो रहे मनरेगा योजना से मिट्टी सड़क निर्माण कार्य का जायजा आजमनगर कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार ने लिया. इस दौरान उन्होंने बताया कि महेशपुर पंचायत अंतर्गत तरोणी शर्मा के खेत से बनिया कोल तक 9 लाख 85 हजार 600 रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया जाना है. जहां ये सड़कें बनायी गयी है. वहां पहले पगडंडी हुआ करता था. परंतु मुखिया एवं पंचायत रोजगार सेवक श्री सिंह ने नक्शा अनुसार अमीन से नापी करा कर नक्शा अनुसार सड़क निकाल कर एक गांव ही नहीं कई गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ कर मील का पत्थर साबित कर दिया. ग्रामीण मजदूरों ने अविस्मरणीय कार्य होना बताया है. जायजा क्रम से पूर्व मुखिया श्री सिंह द्वारा कार्य का शुभारंभ स्वयं मिट्टी काट कर किया गया. अवसर पर पीओ राजेश कुमार, मुखिया अक्षय कुमार सिंह, पीआरएस सुजीत कुमार सहित मजदूरों में लेलहा विश्वास, सुबोल शर्मा, सुधीर शर्मा, लाहरू शर्मा, प्रदीप सिंह, दानिश कंवर, मो मसी आलम, अब्दुल मन्नान, मो कचाली, गनपत मंडल आदि सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन