बीडीओ ने दिया जांच का आदेश
बीडीओ ने दिया जांच का आदेश कदवा. प्रखंड के गोपीनगर पंचायत के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार मो मुख्तार आलम के विरुद्ध ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार सौरभ को दिये गये आवेदन के आलोक में बीडीओ श्री सौरभ ने प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी समीर कुमार राय को जांच के आदेश दिये. विदित हो कि उक्त जनवितरण […]
बीडीओ ने दिया जांच का आदेश कदवा. प्रखंड के गोपीनगर पंचायत के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार मो मुख्तार आलम के विरुद्ध ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार सौरभ को दिये गये आवेदन के आलोक में बीडीओ श्री सौरभ ने प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी समीर कुमार राय को जांच के आदेश दिये. विदित हो कि उक्त जनवितरण प्रणाली के दुकानदार मो मुख्तार आलम वार्ड संख्या दस और ग्याहर के दुकानदार हैं. जिनके विरुद्ध उपभोक्ताओं ने मनमानी का आरोप लगाया है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर बीडीओ कुमार सौरभ ने कहा कि उक्त डीलर के विरुद्ध उपभोक्ताओं द्वारा की गयी लिखित शिकायत के आलोक में जांच के आदेश दिये गये हैं. जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










