सदर अस्पताल में खुले पड़े हैं वद्यिुत तार
सदर अस्पताल में खुले पड़े हैं विद्युत तार फोटो- 10 कैप्सन, सदर अस्पताल में लटकता विद्युत तार कटिहार. सदर अस्पताल में यू तो बीमार मरीज का इलाज कर दुरूस्त किया जाता है. लेकिन कटिहार सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही इलेक्ट्रीक बोर्ड लगा हुआ है. जहां बिजली के खंभे से डायरेक्ट कनेक्शन किया गया […]
सदर अस्पताल में खुले पड़े हैं विद्युत तार फोटो- 10 कैप्सन, सदर अस्पताल में लटकता विद्युत तार कटिहार. सदर अस्पताल में यू तो बीमार मरीज का इलाज कर दुरूस्त किया जाता है. लेकिन कटिहार सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही इलेक्ट्रीक बोर्ड लगा हुआ है. जहां बिजली के खंभे से डायरेक्ट कनेक्शन किया गया है. जहां से पूरे अस्पताल में लाईन का संचालन होता है. तार भी इस प्रकार बिखरे व खुले पड़े है कि अगर भूलवश उस तार के संपर्क में कोई मरीज या फिर कोई अटेंडेट आ जाये तो वह निश्चित मौत के काल में समा जायेगा. वह भी उंचाई पर रहती तो किसी प्रकार की कठिनाई नही अस्पताल फर्श से महज तीन से चार फीट की उंचाई पर जहां एक बच्चे की भी हाथ पहुंच जाये अगर कोई बच्चा ही उस नंगे तार को छू ले और उसके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो जाये तो उसकी जिम्मेवारी किसकी होगी. क्या अस्पताल प्रशासन की यह जिम्मेवारी नही है कि वह तार की मरम्मती करवाये जिससे किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके. या फिर प्रशासन किसी घटना का बाट जो रही है तदोपरांत ही उक्त नंगे तार को दुरूस्त कर उसकी मरम्मती की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










