बिहार-झारखंड के सीमांकन विवाद को लेकर सीओ ने की जांच
बिहार-झारखंड के सीमांकन विवाद को लेकर सीओ ने की जांच फोटो नं. 34 कैप्सन – नाव से दियारा जाते सीओ चंद्र कुमारप्रतिनिधि, मनिहारी, बिहार-झारखंड सीमांकन विवाद को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई तेज हो गयी है. सीओ चंद्र कुमार शनिवार को बिहार-झारखंड सीमा बैजनाथपुर दियारा पहुंचे. सीओ ने बैजनाथपुर दियारा के ग्रामीणों व किसानों से […]
बिहार-झारखंड के सीमांकन विवाद को लेकर सीओ ने की जांच फोटो नं. 34 कैप्सन – नाव से दियारा जाते सीओ चंद्र कुमारप्रतिनिधि, मनिहारी, बिहार-झारखंड सीमांकन विवाद को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई तेज हो गयी है. सीओ चंद्र कुमार शनिवार को बिहार-झारखंड सीमा बैजनाथपुर दियारा पहुंचे. सीओ ने बैजनाथपुर दियारा के ग्रामीणों व किसानों से जानकारी प्राप्त की. उन्होंने मनिहारी अंचल के सीमा रेखा का भी जायजा लिया. सीओ चंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व में भी वरीय पदाधिकारियों को सीमांकन के लिए अनुरोध किया गया था. उन्होंने बताया कि किसानों ने जानकारी दी कि मनिहारी अंचल की जमीन से साहेबगंज प्रशासन फसल कटावा के लेकर चले गये. सीओ ने बताया कि सीएस नक्शा के आधार पर सर्वे होने से विवाद खत्म हो जायेगा. सीओ चंद्र कुमार ने बताया कि आज की जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंपी जायेगी. उन्होंने बताया कि मनिहारी थाना की ओर स्थापित पुलिस कैंप मनिहारी अंचल के बैजनाथपुर खेसरा 2384 के जमीन पर है. उन्होंने बताया कि पुलिस कैंप मनिहारी के जमीन पर है. इसलिए पुलिस कैंप उसी स्थान पर रहेगा. बैजनाथपुर के किसानों ने भी सीओ को पूरी जानकारी विस्तार से दी. सीमांकन नहीं होने से किसान परेशान—————————बिहार-झारखंड की जमीन का सीमांकन नहीं होने से किसान परेशान हैं. किसान मो मुश्ताक, अदालत अली, रामसुचित सिंह, बाबूल हक, नसीम, लोकमान, निरंजन साह आदि ने बताया कि सीमांकन नहीं होने के कारण साहेबगंज सीओ व साहेबगंज मुफस्सिल थानाध्यक्ष जबरदस्ती फलस कटवा रहे हैं. उनलोगों ने बताया कि हम किसानों के साथ अपराधी की तरह व्यवहार साहेबगंज प्रशासन करती है. हमलोगों को अपनी ही जमीन से जबरन बेदखल कर रही है. हमलोगों ने मनिहारी अंचल से लगान रसीद 2015-16 तक कटाई है. किसानों ने जिला पदाधिकारी से जल्द सीमांकन कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










