एसपी ने कोढ़ा इंस्पेक्टर कार्यालय का किया निरीक्षण
एसपी ने कोढ़ा इंस्पेक्टर कार्यालय का किया निरीक्षण प्रतिनिधि, कोढ़ा पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को कोढ़ा सर्किल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश जारी किया. एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने शनिवार को कोढ़ा पुलिस निरीक्षक कार्यालय का 11 बजे दिन से एक बजे तक निरीक्षण किया गया. जहां […]
एसपी ने कोढ़ा इंस्पेक्टर कार्यालय का किया निरीक्षण प्रतिनिधि, कोढ़ा पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को कोढ़ा सर्किल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश जारी किया. एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने शनिवार को कोढ़ा पुलिस निरीक्षक कार्यालय का 11 बजे दिन से एक बजे तक निरीक्षण किया गया. जहां उसके आने पर कोढ़ा थाना पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. निरीक्षण के दौरान अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण, मुख्यमंत्री जनता दरबार से आये आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया. साथ में पुलिस निरीक्षक बिनोद कुमार सिंह को माह अंत तक कोढ़ा सर्किल के सभी थाना एवं ओपी का निरीक्षण करने का आदेश दिया गया. एसपी ने पुलिस निरीक्षक के कार्यालय को जर्जर बताते हुए पुलिस महानिदेशक से दूरभाष पर बात कर थानाकक्ष को मॉडल थाना बनाने का निर्देश प्राप्त किया. पुलिस निरीक्षक कार्यालय को थाना कार्यालय में शिफ्ट करने का आदेश दिया गया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने सर्किल के विभिन्न पंजी के जांच एवं लंबित मामले पर पहल कर निष्पादन करने की बात कही तथा गार्ड ऑफ ऑनर में सभी पुलिस बल को एक सौ रुपया रिवार्ड दिया. निरीक्षण में एसपी संतुष्ट दिखे. मौके पर कोढ़ा थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह, फलका थानाध्यक्ष मोहन कुमार, कुरसेला थानाध्यक्ष अनोज कुमार, कोलासी ओपी प्रभारी कृष्णा सिंह के साथ पुलिस बल उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










