मंडल कारा में नि:शक्त कैदियों के बीच कंबल का वितरण

Updated:
विज्ञापन

मंडल कारा में नि:शक्त कैदियों के बीच कंबल का वितरण कटिहार. कंपकंपाती ठंड को ध्यान में रखते हुए मंडल कारा अधीक्षक विदु कुमार की पहल पर रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से जेल में नि:शक्त कैदियों के बीच 50 कंबल का वितरण किया गया. जिनके कोई परिजन उनसे मिलने या खोज खबर लेने नहीं आते […]

विज्ञापन

मंडल कारा में नि:शक्त कैदियों के बीच कंबल का वितरण कटिहार. कंपकंपाती ठंड को ध्यान में रखते हुए मंडल कारा अधीक्षक विदु कुमार की पहल पर रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से जेल में नि:शक्त कैदियों के बीच 50 कंबल का वितरण किया गया. जिनके कोई परिजन उनसे मिलने या खोज खबर लेने नहीं आते हैं. इस कार्यक्रम का नेतृत्व रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल चमरिया ने किया. वितरण कार्यक्रम में सोसाइटी के सचिव संतोष गुप्ता, चेंबर अध्यक्ष सह प्रबंध समिति सदस्य विमल सिंह बेगानी एवं सदस्यों में नरेश साह, देवराज शर्मा, चेंबर के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ मुकिम, सुबल साहा राय, आलोक सिन्हा, संजीव महेश्वरी एवं जगदीश साह आदि मौजूद थे. वहीं जेल अधीक्षक एवं जेलर राम सुमेर शर्मा सहित जेल कर्मी गण वितरण में सहयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन