थानाध्यक्ष को बनाया बंधक

Updated:
विज्ञापन

फलका : मोरसंडा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे किसान हत्याकांड के दूसरे नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया. विधायक के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष मोहन कुमार को करीब आधे घंटे तक ग्रामीणों ने बंधक बनाये रखा. बीच-बचाव कर रहे विधायक पूनम पासवान को भी उग्र लोगों […]

विज्ञापन
फलका : मोरसंडा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे किसान हत्याकांड के दूसरे नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया. विधायक के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष मोहन कुमार को करीब आधे घंटे तक ग्रामीणों ने बंधक बनाये रखा.
बीच-बचाव कर रहे विधायक पूनम पासवान को भी उग्र लोगों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा. इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की. बाद में स्थानीय निवासी प्रखंड उपप्रमुख सह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो अम्मान और उनके समर्थकों की पहल पर उग्र भीड़ शांत हुआ. बाद में विधायक ने मृतक किसान के परिजनों से मिल कर सांत्वना दिया.
मामले में थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि मृतक के भाई शहनवाज के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. एक नामजद आरोपी मंटू मंडल गिरफ्तार है और दूसरा नामजद आरोपी अमरनाथ सिंह उर्फ महलदार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
मृतक किसान के भाई ने पुलिस को दिये फर्द बयान में मंटू मंडल से केला चोरी को लेकर विवाद, तो अमरनाथ सिंह से जमीन विवाद बताया है. बताते चलें कि गुरुवार को खेत गये किसान बदिदुदजमा (45) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन