बच्चों को दोहरी सुरक्षा से बचायेगा आइपीवी : सीएस

Updated:
विज्ञापन

बच्चों को दोहरी सुरक्षा से बचायेगा आइपीवी : सीएस फोटो नं. 8 कैप्सन-कार्यशाला में शामिल सीएस व अन्य पदाधिकारी. प्रतिनिधि, कटिहार जिले में बच्चों को दिये जाने वाले नियमित टीकाकरण के तहत अब इनैक्टिवैंटिड पोलियो वायरस वैक्सिन (आइपीवी) का टीका भी लगेगा. सदर अस्पताल स्थित एएनएम स्कूल के सभागार में शुक्रवार को मीडिया कार्यशाला में […]

विज्ञापन

बच्चों को दोहरी सुरक्षा से बचायेगा आइपीवी : सीएस फोटो नं. 8 कैप्सन-कार्यशाला में शामिल सीएस व अन्य पदाधिकारी. प्रतिनिधि, कटिहार जिले में बच्चों को दिये जाने वाले नियमित टीकाकरण के तहत अब इनैक्टिवैंटिड पोलियो वायरस वैक्सिन (आइपीवी) का टीका भी लगेगा. सदर अस्पताल स्थित एएनएम स्कूल के सभागार में शुक्रवार को मीडिया कार्यशाला में आइपीवी टीका का शुभारंभ करते हुए सिविल सर्जन डॉ श्याम चंद्र झा ने उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि आइपीवी बच्चों को दोहरी सुरक्षा प्रदान करेगा. पहले से बच्चों को ओपीवी दिया जाता है, जो अब भी जारी रहेगा. ओपीवी के तीसरे खुराक के साथ आइपीवी का टीका दिया जाना जरूरी है. यूनिसेफ के पूर्णिया से पहुंचे एसआरसी शदाब अहमद खान ने कहा कि एक वर्ष के भीतर बच्चों को आइपीवी का टीका पड़ जाना चाहिए. इससे कोई साइड इफैक्ट नहीं होता है. महंगी होने की वजह से सरकारी स्तर पर बाद में यह टीका आया है. बच्चों को सरकारी अस्पताल व टीका केंद्र पर मुफ्त दिया जायेगा. एसएमओ डॉ अरुण पांडेय ने विस्तार से आपीवी की जरूरत व महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान व अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देश में पोलियो वायरस होने की वजह से भारत पर अभी भी पोलियो का खतरा बना हुआ है. हालांकि पांच वर्ष पहले 2011 में भारत पोलियो मुक्त देश बना. इन पांच वर्ष में अभी तक पोलियो वापस सामने नहीं आया है. डीआइओ डॉ एसके गुप्ता ने कहा कि नियमित टीकाकरण में शामिल होने के बाद नवजात शिशुओं को 14 सप्ताह से एक साल तक के बच्चों के लिए आइपीवी का ओपीवी के तीसरी खुराक के साथ दिया जाना है. मौके पर एसीएमओ डॉ बीएन मिश्रा, डॉ बीके गोपालका, डीपीएम निलेश कुमार, यूनिसेफ एसएमसी आदित्य आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन