धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति का त्योहार
धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति का त्योहार प्रतिनिधि, कटिहार पूरे जिले में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया. शुक्रवार को लोग स्नान ध्यान कर अपने-अपने घरों में भगवान को तिल व गुड़ चढ़ा कर चूड़ा-दही, लाई-मिठाई, घेवर खाकर पर्व को मनाया. वहीं रात्रि में खिचड़ी खाया. वैसे मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व […]
धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति का त्योहार प्रतिनिधि, कटिहार पूरे जिले में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया. शुक्रवार को लोग स्नान ध्यान कर अपने-अपने घरों में भगवान को तिल व गुड़ चढ़ा कर चूड़ा-दही, लाई-मिठाई, घेवर खाकर पर्व को मनाया. वहीं रात्रि में खिचड़ी खाया. वैसे मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व के रूप में भी मनाया जाता है. इस पर्व को लेकर दो-दिनों तक बाजारों में लोगों ने जम कर खरीददारी किया था. दो दिन मनाया गया पर्वबीते कई सालों से मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता रहा है. कई लोग इस परंपरा को निभाते हुए 14 तारीख को यह पर्व मनाया. जबकि मुहूर्त के अनुसार 15 तारीख को यह पर्व मनाना तय था, सो अधिकांश लोग पंद्रह जनवरी को इस पर्व को मनाया.गंगा स्नान को लेकर उमड़ी थी भीड़दो दिन पर्व होने के बावजूद मकर संक्रांति पर्व को मनाने के लिए गंगा स्नान को लेकर मनिहारी गंगा घाट पर लोगों का हुजूम लगा रहा. स्नान कर लोग सूर्य भगवान को अर्घ्य दे रहे थे. मनिहारी गंगा घाट पर जिले के ही नहीं बल्कि अन्य जिले पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज के लोग भी गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे. गंगा स्न्नान कर मनाया पर्व प्रतिनिधि, बरारी, प्रखंड क्षेत्रों में मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने काढ़ागोला घाट गंगा तट पर स्नान ध्यान कर तिल, चावल, मीठा चढ़ा कर सभी बड़े बुजुर्गों ने अपने अनुज को तिल-तिल बद देने का आशीर्वाद प्राप्त हुआ. घरों परिवार की महिलाएं सुबह से ही घर को पवित्र कर मकर संक्रांति की पूजा कर बड़ों का आशीर्वाद लिया. परिजनों सहित अभिन्न मित्रों के साथ चूड़ा, मूढ़ी, तिल का लाड़ू दही के साथ ग्रहण किया. मकर संक्रांति के दिन लोग तिल से बने सामग्री का भोजन करते हैं और रात्रि में चावल, तिल व तिलकुट की खिचड़ी बना कर खाते हैं. बाजारों में गुरुवार से ही तिलकुट की दुकानों पर भीड़ लगी रही. मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया—————————-प्रतिनिधि, बलिया बेलौन, मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर लोगों द्वारा तिलकुट हरी सब्जी, दही-चूड़ा आदि पकवान बना कर दोस्तों, रिश्तेदारों के खाते देखे गये. वहीं मकर संक्रांति के अवसर पर क्षेत्र के महानंदा नदी में लोगों ने डुबकी लगायी. इस अवसर पर दिन भर बाजारों में भीड़ लगी रही. मकर संक्रांति के अवसर पर कहीं-कहीं पतंगबाजी का भी आयोजन किया गया. बेनीबाड़ी, रेयांपुर, माहीनगर में युवाओं द्वारा पतंग उड़ाते देखे गये. संक्रांति का पर्व मनाया गया. प्राणपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के बरझल्ला, बस्तौल, धरहन, पथरवार, काठघर, प्राणपुर, सहजा, केहुनियां, केवाला, उत्तरी एवं दक्षिणी लालगंज एवं गौरीपुर के सनातन धर्मावलंबियों ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया. पुरुष एवं महिलाओं ने गंगा स्नान कर अक्षत एवं तिल का भोग चढ़ा कर ग्रामीणों के बीच प्रसाद का वितरण किया. शाम में खिचड़ी लोगों ने ग्रहण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










