कदवा के एमओ नहीं आते हैं कार्यालय
कदवा के एमओ नहीं आते हैं कार्यालय अनुमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक में कदवा बीडीओ ने की शिकायत फोटो नं. 31 कैप्सन – समीक्षा बैठक में उपस्थित एसडीओ व अन्य पदाधिकारी.प्रतिनिधि, बारसोई अनुमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय सभा भवन में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ फिरोज अख्तर कर रहे थे. बैठक में […]
कदवा के एमओ नहीं आते हैं कार्यालय अनुमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक में कदवा बीडीओ ने की शिकायत फोटो नं. 31 कैप्सन – समीक्षा बैठक में उपस्थित एसडीओ व अन्य पदाधिकारी.प्रतिनिधि, बारसोई अनुमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय सभा भवन में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ फिरोज अख्तर कर रहे थे. बैठक में अनुमंडल स्तर के सभी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में सभी विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी तथा कई दिशा निर्देश दिये गये. एसडीओ श्री अख्तर ने सभी विभाग के पदाधिकारियों को अपना कार्य दायित्व पूर्वक ससमय करने की हिदायत दी तथा किसी भी विभाग का शिकायत मिलने पर सख्त कदम उठाने की बात कही. श्री अख्तर ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता दरबार के जितने भी आवेदन आये हैं. उन सबका संबंधित विभाग के पदाधिकारी 20 जनवरी तक निष्पादन कर दें. वहीं जिला जनता दरबार के आवेदन एवं मानव अधिकार से संबंधित मामलों का निबटारा क्रमश: 31 जनवरी एवं 20 जनवरी तक करें अन्यथा लापरवाही बरतने के लिए संबंधित पदाधिकारी को बख्शा नहीं जायेगा. वहीं लोक सेवा के अधिकार के तहत पड़ने वाले प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन एवं दाखिल खारिज (नामांतरण) जैसे कार्यों का निबटारा समय पर करने का निर्देश दिया. वहीं कृषि समपरिवर्तन से संबंधित मामलों की जांच करते हुए कार्रवाई करने का आदेश दिया तथा पंचायत निर्वाचन को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी गुलफाम, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद सहित सभी विभाग के पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










