यहां रोज जाम से जूझते हैं लोग
यहां रोज जाम से जूझते हैं लोग अतिक्रमण से जाम की समस्या ले रहा विकराल रूप, कैसे लगेगा अतिक्रमण पर लगाम फोटो नं. 6 कैप्सन-जाम लगने के ये भी हैं कारण. प्रतिनिधि, कटिहार शहर में इन दिनों जाम की समस्या आम हो गयी है. सुबह हो या शाम हर जगह जाम ही जाम. वैसे तो […]
यहां रोज जाम से जूझते हैं लोग अतिक्रमण से जाम की समस्या ले रहा विकराल रूप, कैसे लगेगा अतिक्रमण पर लगाम फोटो नं. 6 कैप्सन-जाम लगने के ये भी हैं कारण. प्रतिनिधि, कटिहार शहर में इन दिनों जाम की समस्या आम हो गयी है. सुबह हो या शाम हर जगह जाम ही जाम. वैसे तो वाहन के कारण जाम लगता है, लेकिन इस जाम के बारे में गहराई से सोचे तो जाम का दूसरा नाम अतिक्रमण भी है. शहर के विभिन्न चौक-चौराहा रोड पर अवैध रूप से दो पहिया वाहन लोग खड़े कर देते हैं. वहीं शहीद चौक पर फल, चाय, गोलगप्पा, झालमूढ़ी के ठेला को भी लगा दिये जाने से इस जगह पर भीषण जाम की समस्या आये दिन होते रहता है. वहीं डॉ राजेंद्र प्रसाद रोड के न्यू मार्केट इलाके में सब्जी का मार्केट सड़क पर ही लगा दिया जाता है. जिसके कारण यहां रुक-रुक कर जाम की समस्या उत्पन्न होते रहता है. निगम की ओर यदि अतिक्रमण अभियान नहीं चलाया गया तो शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिलेगी. नहीं चलाया जाता अतिक्रमण हटाओ अभियानजाम की समस्या से आम शहरवासी को राहत मिले. इसके लिए निगम की ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया जाता है. हालांकि छह माह पूर्व शहीद चौक के सामने अवैध रूप से गाड़ी (दो पहिया वाहन) खड़ा करने पर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ के तहत कई बाइक को नगर थाना में जमा करा दिया था. लेकिन छह माह गुजरने के बाद स्थिति जस की तस बनी हुई है. बाइक आज भी लोग उसी स्थान पर खड़ी कर रहे हैं, जहां पहले करते थे. ट्रैफिक पुलिस देख कर भी अनदेखी कर रहे हैं. जाम लगने में ऑटो भी कम नहींशहीद चौक पर अतिक्रमण के कारण जाम तो लगता ही है. इस जाम को चार चांद लगाने में ऑटो वाले भी पीछे नहीं है. शहीद चौक पास सड़क पर ही ऑटो खड़ा कर दिया जाता है. शहीद चौक से ओवर ब्रिज चढ़ने तक ऑटो वाले का कब्जा रहता है. जिसके कारण जाम अधिक लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










