महिला सहित दो की हत्या

Updated:
विज्ञापन

फलका/बलरामपुर : जिले में दो महिला सहित दो लोगों की हत्या कर दी गयी. बलरामपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के हरिपुर गांव से कुछ दूरी पर एक महिला का शव बरामद हुआ है. पुलिस के अनुसार महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है. वहीं फलका थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिन-दहाड़े मोरसंडा […]

विज्ञापन

फलका/बलरामपुर : जिले में दो महिला सहित दो लोगों की हत्या कर दी गयी. बलरामपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के हरिपुर गांव से कुछ दूरी पर एक महिला का शव बरामद हुआ है.

पुलिस के अनुसार महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है. वहीं फलका थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिन-दहाड़े मोरसंडा गांव के किसान मो बद्दिज्जमा (40) की अपराधियों ने गांव के पास खड़खड़िया बहियार में तेज धारदार हथियार से हाथ का नस काटने के बाद पीट-पीट कर हत्या कर शव को बांसबाड़ी में फेंक दिया.

गांव से कुछ दूरी पर फेंका गया था शव : बलरामपुर में महिला की हत्या के बाद से उसका पति फरार है, इसलिए पुलिस को पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की आशंका है.
महिला सहित दो…
जितेंद्र मुर्मू (55) अपनी पत्नी फूलमनी देवी (50) के साथ चाय पीने बुधवार की शाम घर से निकला था. इसके बाद दोबारा घर वापस नहीं आया. छोटा बेटा लखन मुर्मू गुरुवार को माता-पिता को अगल-बगल खोजने लगा, तो गांव से कुछ दूरी पर धार के पुआल में पिछला पांव नजर आया. हल्ला किये जाने पर शव का पता चला. इसकी सूचना बलरामपुर थाना में दिये जाने पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार दल-बल के साथ पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया.
मौके पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि संभवत: पति द्वारा ही हत्या की गयी होगी. आगे की कार्रवाई कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा जा रहा है. वहीं मृतका के छोटे पुत्र लखन मुर्मू के आवेदन पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी.
भूमि विवाद और रंजिश बना कारण
फलका में महज दो दिनों के भीतर अपराधियों ने दो किसानों की हत्या कर दी. गुरुवार को दिनदहाड़े करीब 12 बजे किसान की धारदार हथियार से हत्या कर शव को बांसबाड़ी में फेंक दिया गया. सूचना पाकर परिजन और ग्रामीण जब घटनास्थल पहुंचे तो मृतक की सांस चल रही थी. परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए कोढ़ा पीएचसी ले गये. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर से गांव में कोहराम सा मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.
गांव के ही मंटू मंडल को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. किसान की हत्या का कारण परिजनों ने मंटू मंडल से भूमि विवाद और रंजिश बताया है. सूचना मिलते ही फलका थाना प्रभारी मोहन कुमार, कोढ़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार सदलबल पहुंच कर पहले किसान के शव के जख्म की तफतीश की. साथ ही घटनास्थल पहुंच कर गहन जांच पड़ताल किया.
घटनास्थल पर से एक दबिया, एक गमछा, मिट्टी में लगे खून को जब्त किया. बाद में शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया. वहीं मृतक के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार संदिग्ध आरोपी से पूछताछ किया जा रहा है. बताते चलें कि महज दो दिन पूर्व गोविंदपुर पंचायत के मरहा टोला गांव के एक महादलित किसान दिनेश राम की उनके मक्के खेत में गोली मार कर अज्ञात अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी थी. जबकि एक सप्ताह के भीतर तीसरी हत्या शालेहपुर गांव के किसान के पुत्र विपिन कुमार यादव की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया था. फलका थाना क्षेत्र में बढ़ी हत्या की घटना को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन