चार वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका एनएच 81 का नर्मिाण
चार वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका एनएच 81 का निर्माण लोगों ने जताया आक्रोश फोटो नं. 38 कैप्सन-आक्रोश प्रकट करते लोग. प्रतिनिधि, प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में लगभग चार वर्षों से एनएच-81 का निर्माण कार्य चल रहा है. इसके बावजूद अब-तक कार्य पूरा नहीं हो सका है, जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन की समस्या […]
चार वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका एनएच 81 का निर्माण लोगों ने जताया आक्रोश फोटो नं. 38 कैप्सन-आक्रोश प्रकट करते लोग. प्रतिनिधि, प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में लगभग चार वर्षों से एनएच-81 का निर्माण कार्य चल रहा है. इसके बावजूद अब-तक कार्य पूरा नहीं हो सका है, जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन की समस्या बरकरार है. ग्रामीण नूर मोहम्मद, पंचानंद रजक, रामविलास दास, शिव नारायण शर्मा, गुलाम मुसतफा, रबिउल अंसारी, मो मंसूर आलम, कृष्णा साह, मो मातुम, मो मंटू, वैजुद्दीन अंसारी, वारिक मंसूरी, जियाउल हक, मो सिराज, दीपक कुमार, सुनील कुमार व गुड्डू कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए बताया कि 2012 में एनडीए सरकार के मंत्री द्वारा कटिहार से बस्तौल, प्राणपुर लाभा होते हुए बंगाल सीमा रेखा तक करीब 30 किमी तक एनएच-81 सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया था. आज करीब चार वर्ष बीतने चला, निर्माण कार्य संवेदक द्वारा धीमी गति से कार्य करने के कारण पूर्ण नहीं किया जा सका. इससे प्राणपुर, आजमनगर, अमदाबाद, मनिहारी, कदवा, डंडखोरा व बारसोई, बलरामपुर प्रखंड के हजारों वाहन मालिकों को व्यवसाय करने में परेशानी का सामना करना पड़ा और करोड़ों रुपये के टायर नष्ट हो रहे हैं. एनएच-81 सड़क के निर्माण में लगे एक कर्मी ने बताया कि 15 दिन का काम बाकी रह गया है. भू-अर्जन विभाग द्वारा भूमि अधिग्रहण नहीं किया जा सका है. इससे काम रूका हुआ है. एनएच-81 के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि 52 व 53 किलोमीटर पर महानंदा पुल निर्माण निगम के द्वारा भूमिदाता को राशि दिया गया था. शेष भूमिदाता व भूमि मालिक आबीर अली का भू-अर्जन एनएच के द्वारा राशि दी गयी है. भू-अर्जन विभाग के द्वारा राशि न देने के कारण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है. जून 2016 तक कार्य पूर्ण होने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










