अमदाबाद स्वास्थ्य केंद्र से मरीजों को समुचित लाभ नहीं

Updated:
विज्ञापन

अमदाबाद स्वास्थ्य केंद्र से मरीजों को समुचित लाभ नहीं फोटो नं. 33 कैप्सन-अमदाबाद स्वास्थ्य केंद्र का हाल. प्रतिनिधि, अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. यहां चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों की जहां कमी है वहीं दवा का भी अभाव हमेशा बना रहता है. इसके कारण मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा का […]

विज्ञापन

अमदाबाद स्वास्थ्य केंद्र से मरीजों को समुचित लाभ नहीं फोटो नं. 33 कैप्सन-अमदाबाद स्वास्थ्य केंद्र का हाल. प्रतिनिधि, अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. यहां चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों की जहां कमी है वहीं दवा का भी अभाव हमेशा बना रहता है. इसके कारण मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है. पीएचसी अमदाबाद में वर्तमान समय में सिर्फ एक ही एमबीबीएस डॉक्टर पदस्थापित हैं. स्वास्थ्य प्रबंधक उमा कुमारी ने बताया कि अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद डॉ प्रसन्न कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. पीएचसी में दंत रोग के लिए डॉ श्याम किशोर के अतिरिक्त डॉ मनोज कुमार और डॉ मेहताबुद्दीन संविदा पर कार्यरत हैं. श्रीमती कुमारी ने बताया कि पीएचसी में एक भी एएनएम नहीं है. जितने भी एएनएम कार्यरत हैं ये सभी एएनएम अतिरिक्त स्वास्थ्य के या स्वास्थ्य उपकेंद्र में पदस्थापित हैं. पीएचसी अमदाबाद में महिला डॉक्टर है ही नहीं. पीएचसी में एएनएम के भरोसे प्रसव कराया जाता है. उन्होंने बताया कि अमदाबाद प्रखंड में तीन अतिरिक्त स्वास्थ्य है और सत्रह स्वास्थ्य उपकेंद्र है. किशनपुर पंचायत में भवनहीन अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र है. जिसका डॉ शिव कुमार सिंह से पीएचसी में काम लिया जाता है. दिल्ली दिवानगंज में डॉ एनके राय व दुर्गापुर पंचायत के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में साकेश कुमार पदस्थापित हैं. गौरतलब है कि अमदाबाद प्रखंड के आबादी वर्तमान समय में करीब ढाई लाख से अधिक होगी. लेकिन इनका स्वास्थ्य स्वस्थ रखने के लिए महज कुछ ही डॉक्टर हैं. साथ ही पीएचसी में कभी-कभी दवा भी उपलब्ध नहीं रहता है. कई बार मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदना पड़ता है. ऐसी स्थिति में लोग कैसे अपना स्वास्थ्य सुधार सकते हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में डॉ की व एएनएम की भारी कमी है. पीएचसी में नर्स भी नहीं है. ड्रेसिंग करने वाले भी नहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन