पंचायत चुनाव में नये आरक्षण रोस्टर पर चर्चा
पंचायत चुनाव में नये आरक्षण रोस्टर पर चर्चा आबादपुर. प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों के बीच पंचायत चुनाव के लिए नये आरक्षण रोस्टर को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. ज्ञात हो कि वर्तमान आरक्षण रोस्टर जिसे वर्ष 2006 में लागू किया गया था. उसकी अवधि समाप्त हो चुकी है. अटकलों के […]
पंचायत चुनाव में नये आरक्षण रोस्टर पर चर्चा आबादपुर. प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों के बीच पंचायत चुनाव के लिए नये आरक्षण रोस्टर को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. ज्ञात हो कि वर्तमान आरक्षण रोस्टर जिसे वर्ष 2006 में लागू किया गया था. उसकी अवधि समाप्त हो चुकी है. अटकलों के बाजार के अनुसार निकट चुनाव नये आरक्षण रोस्टर के तहत कराया जाना है. जिसे लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के बीच उहापोह की स्थिति बनी हुई है. उल्लेखनीय है कि पंचायती राज आरक्षण अधिनियम के तहत प्रत्येक दस वर्ष बाद नये सिरे से आरक्षण रोस्टर का निर्माण कर उसके आधार पर पंचायत चुनाव कराया जाना है. इस तरह से देखा जाये तो 2006 के दस वर्ष पश्चात पंचायत प्रतिनिधियों की हलचल लाजिमी है. क्षेत्र में ऐसी कई सीटें हैं, जिसमें प्रत्याशी के भाग्य के फैसला आरक्षण पर टिका हुआ है तथा इसके अतिरिक्त ऐसी सीटों की भी भरमार है, जो अनारक्षित रहने के कारण किसी व्यक्ति विशेष के लिए अजेय है. ऐसे में अगर अनारक्षित सीटों को आरक्षित व आरक्षित सीटों को अनारक्षित कर दिया जाता है तो कई दिग्गज अपनी उम्मीदवारी से भी महरूम हो सकते हैं. वहीं मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजाराम पंडित का कहना है कि निकट पंचायत चुनाव वर्ष 2011 के जनगणना के आधार पर कराये जायेंगे तथा वर्तमान सीटों पर आरक्षण का प्रारूप बदलेगा एवं नए आरक्षण रोस्टर को 20 जनवरी तक सुचीबद्ध कर दिया जायेगा. पंचायत चुनाव से संबंधित आरक्षण रोस्टर को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










