पंचायत सरकार भवन से लोगों को नहीं मिल रहा लाभ
पंचायत सरकार भवन से लोगों को नहीं मिल रहा लाभएक करोड़ की लागत से छह माह पूर्व बन कर तैयार हुआ है भवन फोटो नं. 30 से 35 तक कैप्सन- पंचायत सरकार भवन व आम लोगों की प्रतिक्रिया. प्रतिनिधि, बलिया बेलौन बलिया बेलौन के ग्राम पंचायत निस्ता में एक करोड़ से अधिक की राशि से […]
पंचायत सरकार भवन से लोगों को नहीं मिल रहा लाभएक करोड़ की लागत से छह माह पूर्व बन कर तैयार हुआ है भवन फोटो नं. 30 से 35 तक कैप्सन- पंचायत सरकार भवन व आम लोगों की प्रतिक्रिया. प्रतिनिधि, बलिया बेलौन बलिया बेलौन के ग्राम पंचायत निस्ता में एक करोड़ से अधिक की राशि से निर्मित पंचायत सरकार भवन के बनने के छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इसे चालू नहीं किया जा सका है. जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि पंचायत सरकार भवन का विधिवत उद्घाटन सांसद तारिक अनवर के साथ-साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पिछले सरकार में रहते हुए किया गया था. पंचायत सरकार भवन के चालू हो जाने से निस्ता, बलिया बेलौन, उनासो पचगाछी, बेनी जलालपुर, भौनगर पंचायत के हजारों लोगों को सुलभ तरीके से काम का निबटारा होगा. बिहार सरकार के उदासीन रवैये के कारण हजारों लोगों को छोटी-छोटी कामों के लिए 40 किलोमीटर दूरी तय कर कदवा प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ता है. उक्त पंचायत सरकार भवन में कर्मी की पद स्थापना का वर्षों से ग्रामीण इंतजार कर रहे हैं. कहते हैं ग्रामीणमुखिया प्रतिनिधि मो अनजार आलम ने कहा कि निस्ता पंचायत सरकार भवन बिहार में सबसे पहल बन कर तैयार हुआ है. लेकिन आज तक चालू नहीं हो पाया है. टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज निस्ता के निदेशक एन शाहिदी ने कहा कि इस मिनी ब्लॉक को जल्द चालू करने की जरूरत है. मामूली काम के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है. डॉ सैयद फजले अहमद ने कहा कि सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है. समय पर इसे चालू नहीं किये जाने से यह योजना विफल होती जा रही है. डॉ एमआर हक ने कहा कि पंचायत सरकार भवन को शीघ्र चालू किया जाता है तो बिहार सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी. पूर्व मुखिया मो शाहिद हुसैन ने कहा कि बिहार सरकार योजना बनाती है. समय पर क्रियान्वित नहीं हो जाने से लोगों को परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










