जिले के कर्मचारियों से चल-अचल संपत्ति की विवरणी मांगी
जिले के कर्मचारियों से चल-अचल संपत्ति की विवरणी मांगी कटिहार. जिले में पदस्थापित राज्य सरकार एवं राज्य सरकार के अधीन सभी उपक्रमों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के चल-अचल संपत्ति एवं दायित्वों का विवरणी देने का आदेश जारी किया गया है. जिला पदाधिकारी ललन जी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है. यह विवरणी समूह […]
जिले के कर्मचारियों से चल-अचल संपत्ति की विवरणी मांगी कटिहार. जिले में पदस्थापित राज्य सरकार एवं राज्य सरकार के अधीन सभी उपक्रमों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के चल-अचल संपत्ति एवं दायित्वों का विवरणी देने का आदेश जारी किया गया है. जिला पदाधिकारी ललन जी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है. यह विवरणी समूह क, ख एवं ग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को देनी होगी. संविदा कर्मी को इससे मुक्त रखा गया है. इस बाबत एक कोषांग का गठन भी किया गया है. जिसमें अपर समाहर्ता जफर रकीब नोडल पदाधिकारी नियुक्त किये गये हैं. शंकर शरण को प्रभारी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. इसके लिए एक तिथि भी निर्धारित की गयी है. जिसके समय-सीमा के अंदर सभी कर्मियों को अपना चल-अचल संपत्तियों का विवरण जमा करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










