पुलिस कर्मियों को उत्क्रमित ग्रेड पे के लिए जांच कमेटी का गठन

Updated:
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को उत्क्रमित ग्रेड पे के लिए जांच कमेटी का गठन कटिहार. राज्य कर्मियों की भांति पुलिस कर्मियों को उत्क्रमित ग्रेड पे का नोशनल लाभ एवं वास्तविक लाभ देने के लिए बिहार सरकार के गृह विभाग ने एक सदस्यीय जांच कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया है. इसके लिए सरकार ने अधिसूचना जारी […]

विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को उत्क्रमित ग्रेड पे के लिए जांच कमेटी का गठन कटिहार. राज्य कर्मियों की भांति पुलिस कर्मियों को उत्क्रमित ग्रेड पे का नोशनल लाभ एवं वास्तविक लाभ देने के लिए बिहार सरकार के गृह विभाग ने एक सदस्यीय जांच कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया है. इसके लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दिया है. अधिसूचना जारी करते हुए गृह आरक्षी विभाग के अपर सचिव कौशलेंद्र पाठक ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक, समादेष्टा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया है. बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की मांग पर यह एक सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया है. इस कमेटी के अध्यक्ष राज्य के विकास आयुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी शिशिर सिन्हा होंगे. यह कमेटी पुलिस कर्मियों को राज्य कर्मियों की भांति नोशनल लाभ एक जनवरी 2006 से एवं वास्तविक लाभ एक जनवरी 2009 से देने के संबंध में एसोसिएशन की मांग पर जांच कर प्रतिवेदन देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन