शहर में कूड़े-कचरे का अंबार, बीमार हो रहे लोग

Updated:
विज्ञापन

शहर में कूड़े-कचरे का अंबार, बीमार हो रहे लोग फोटो नं. 2,3 कैप्सन-कूड़े कचरे का लगा है अंबार. प्रतिनिधि, कटिहार इन दिनों शहर में कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है, इससे लोगों को राह चलने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कचरे की साफ-सफाई में निगम प्रशासन भी उदासीन बना हुआ है. […]

विज्ञापन

शहर में कूड़े-कचरे का अंबार, बीमार हो रहे लोग फोटो नं. 2,3 कैप्सन-कूड़े कचरे का लगा है अंबार. प्रतिनिधि, कटिहार इन दिनों शहर में कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है, इससे लोगों को राह चलने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कचरे की साफ-सफाई में निगम प्रशासन भी उदासीन बना हुआ है. शहर के न्यू मार्केट मुख्य सड़क के बगल में कूड़ा पड़ा रहता है. पावर हाउस रोड में कचरा सड़क किनारे रहने से लोगों को एक ओर जहां कठिनाई होती है. वहीं महिला कॉलेज के विद्यार्थी नाक पर रूमाल रख कर इस ओर से कॉलेज जाते हैं. कचरे के दुर्गंध से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. मोफरगंज अल्पसंख्यक टोला में कचरा देखने से ऐसा लगता है कि इस जगह की सफाई आज तक नहीं हो पायी है. गौशाला चौक पर भी कचरा पड़ा हुआ रहता है. कमोबेश यही स्थिति नाले की साफ-सफाई का भी है. नाला की बात करें तो न्यू मार्केट स्थित नाला हमेशा गंदगी से जाम रहता है. एफसीआइ से झुलनियां चौक तक बना नाला की भी सफाई नहीं होती है. अगर खुदा न खास्ते इन नालों की सफाई अगर हो जाती है तो सारा नाला का कचरा नाला के बगल में निकाल कर रख दिया जाता है. कूड़ा-कचरा की साफ-सफाई नहीं होने से लोगों का जीना मुहाल है. लाखों खर्च के बावजूद गंदगी शहर को साफ सुथरा रखने के नाम पर लाखों की राशि खर्च हो रही है. इसके बावजूद शहर के प्रमुख स्थलों पर कूड़े कचरे का ढेर लगा रहता है. गौरतलब हो प्रत्येक वार्ड में जहां सफाई कर्मी प्रतिनियुक्त है. इसके अलावा कूड़ा फेंकने के लिए ट्रैक्टर, मजदूर लगे हैं. इसके बावजूद कूड़े का ढेर लोगों को परेशान कर रहा है. यदि नियमित तरीके से सफाई हो तो इस समस्या से मुक्ति मिल सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन