सड़क हादसे में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के ड्राइवर टोला इमामबाड़ा निवासी मो असगर अंसारी की मौत सड़क हादसे में मनिहारी अनुमंडल अस्पताल के निकट दो ऑटो के बीच आमने सामने की टक्कर में हो गयी. घटना इतनी हृदय विदारक थी कि ऑटो से टक्कर लगते ही युवक असगर का सर दूसरे ऑटो में फंस कर धड़ […]

विज्ञापन
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के ड्राइवर टोला इमामबाड़ा निवासी मो असगर अंसारी की मौत सड़क हादसे में मनिहारी अनुमंडल अस्पताल के निकट दो ऑटो के बीच आमने सामने की टक्कर में हो गयी. घटना इतनी हृदय विदारक थी कि ऑटो से टक्कर लगते ही युवक असगर का सर दूसरे ऑटो में फंस कर धड़ से अलग हो गया.
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मनिहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी.प्राप्त जानकारी के अनुसार असगर अंसारी पिता मुतूजा अंसारी अपने छह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए झारखंड के साहेबगंज ऑटो से जा रहा था. चूंकि कुहासा अत्यधिक रहने के कारण असगर का ऑटो धीमी गति से मनिहारी की ओर बढ़ रही थी. इसी बीच सामने से आ रही एक ऑटो में युवक असगर का सर फंस कर घड़ से अलग हो गया. घटना के बाद वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी.
घटना की जानकारी मिलते ही मनिहारी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा किया और दोनों ऑटो को जब्त कर मामले के अनुसंधान में जूट गयी. घटना के बाबत स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं इस घटना में ऑटो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये जिसमें मो सलीम को अधिक चोट आयी हैं जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
अपने पीछे चार पुत्री छोड़ गया मृतक
मृतक असगर जो पेशे से पेंटर था और वह सही तरीके से अपने परिवार का भरण पोषण कर लेता था. असगर को चार पुत्री है, सभी की पढ़ाई से लेकर हर ख्वाहिश को असगर पूरा करने का प्रयास करता था.
इसलिए पुरा परिवार भी काफी खुश रहता था. सड़क हादसा में असगर की मौत से यह पूरा परिवार एक तरह से सड़क पर आ गया.
चार पुत्री का भार, सहित अपने माता व एक विकलांग पिता जिसकी जिम्मेवारी भी असगर पर ही थी वह वर्षो से लकवाग्रस्त अवस्था में घर पर है तथा पत्नी का भार भी असगर के कंधो पर था अब इस परिवार का क्या होगा. असगर की पत्नी किस प्रकार अपने चार पुत्रियों का पालन पोषण करेगी यह एक सवाल खड़ा हो गया है.
असगर की मौत की नहीं थी जानकारी : कटिहार-मनिहारी मुख्य मार्ग पर मनिहारी थाना क्षेत्र के अनुमंडलीय अस्पताल के समीप दो ऑटो की टक्कर में असगर की मौत हो गयी थी, लेकिन उसके घरवालों को इसकी जरा सी भनक नहीं थी. असगर की मौत के घंटो बाद उसके परिजनों को उसके मौत की सूचना प्राप्त हुई थी. असगर के घरवाले भी नववर्ष की तैयारी में थे.
असगर के सभी बेटियां भी नववर्ष को लेकर काफी खुश थी. आज उन्हें घर में कुछ अच्छा खाने पीने का और पहनने को मिला था. इसलिए पूरे परिवार में जश्न जैसा माहौल था.
लेकिन ज्योंहि असगर की मौत की सूचना उसकी पत्नी नूरजहां व घर व मुहल्ले के लोगों को मिली यह जश्न मातम में तब्दील हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे मुहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया. मृतक के घर में तो मानो कहर ही बरप गया. पत्नी नूरजहां सहित घर के सभी बच्चे सिर्फ मां को देखकर रोये जा रही थी. उनके आंसू थम ही नहीं रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन