उर्वरक व्यवसायी के कर्मी से 3 लाख रुपये की लूट

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले के कोढा थानांतर्गत गेड़ावारी बाजार के एक खाद व्यवसायी के एक कर्मी से अपराधियों ने आज 3 लाख रुपये लूट लिये. कटिहार अनुमंडल पुलिस अधिकारी लाल बाबू यादव ने बताया कि खाद व्यवसायी प्रमोद अग्रवाल ने पुलिस को लिखित सूचना दी है कि उनके एक कर्मचारी जो 3 लाख […]
कटिहार : बिहार के कटिहार जिले के कोढा थानांतर्गत गेड़ावारी बाजार के एक खाद व्यवसायी के एक कर्मी से अपराधियों ने आज 3 लाख रुपये लूट लिये. कटिहार अनुमंडल पुलिस अधिकारी लाल बाबू यादव ने बताया कि खाद व्यवसायी प्रमोद अग्रवाल ने पुलिस को लिखित सूचना दी है कि उनके एक कर्मचारी जो 3 लाख रुपये लेकर स्थानीय बैंक आफ इंडिया की एक शाखा में आज जमा करने जा रहे थे। उनसे गेडावारी बाजार स्थित उनकी दुकान से कुछ ही दूरी पर दो मोटरसाइकिल पर सवार 4 अज्ञात अपराधियों ने उक्त राशि लूट ली.
लाल बाबू ने बताया कि अग्रवाल के उक्त कर्मचारी से पूछताछ किए जाने के साथ लूट की इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पडोसी जिला भागलपुर के नौगछिया की ओर भागे हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










