पुलिस की छापेमारी में 62 आरोपित गिरफ्तार, शराब मामले में 36 शामिल

Updated at : 09 Sep 2025 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस की छापेमारी में 62 आरोपित गिरफ्तार, शराब मामले में 36 शामिल

जिले में गंभीर कांडों में गिरफ्तारी को लेकर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर सोमवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 62 लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कटिहार. जिले में गंभीर कांडों में गिरफ्तारी को लेकर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर सोमवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 62 लोगों को गिरफ्तार किया है. थाना में दर्ज कांड के फरार आरोपित, न्यायालय के आदेश पर जारी जमानतीय व अजमानतीय वारंट और मध निषेधाज्ञा को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस बलों के सहयोग से छापेमारी कर कुल 62 गिरफ्तारी की है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, थाना में दर्ज कांड में पुलिस ने 50 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. जमानतीय वारंट में 12 लोगों पर कार्रवाई की गयी. एनडीपीसी एक्ट के मामले में एक, आर्म्स एक्ट के मामले में दो, लूटकांड में दो तथा हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. शराब के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 36 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान 31 लीटर शराब तस्करों के पास से बरामद की है. यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं मोटर एक्ट अनुपालन को लेकर जिला पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की ओर से जिले में चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान में छह लाख 85 हजार रुपए जुर्माना राशि वसूला गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन