मोरसंडा पैक्स चुनाव में लगभग 55 प्रतिशत मतदान

Updated:
विज्ञापन
मोरसंडा पैक्स चुनाव में लगभग 55 प्रतिशत मतदान

मोरसंडा पैक्स चुनाव में लगभग 55 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन

फलका प्रखंड के मोरसंडा पंचायत में पैक्स चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम साढ़े 4 बजे तक चला, जिसमें मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पैक्स चुनाव में कुल 1114 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 608 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार देखने को मिली और पूरे दिन शांति व्यवस्था बनी रही. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सौरव कुमार सन्नी ने बताया कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. जिससे कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. उन्होंने बताया कि निर्धारित समय तक मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई और देर शाम तक सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं.समाचार लिखें जाने तक मतगणना जारी है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन