जिला पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 51 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
जिला पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 51 गिरफ्तार

जिला पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 51 गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार एसपी के निर्देश पर कांड निष्पादन को लेकर जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 51 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना के थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी ने कांड निष्पादन, न्यायालय द्वारा जारी वारंट निष्पादन, शराब के मामले, चोरी सहित अन्य मामलों में कार्रवाई करते हुए 51 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थानों में दर्ज कांड में कुल 35 लोगों को गिरफ्तार किया. अजमानतीय वारंट में तीन, जमानतीय वारंट में 13 आरोपी पर कार्रवाई की. दहेज हत्याकांड में दर्ज मामले में एक आरोपी, एससी एसटी एक्ट मामले में एक आरोपी तथा हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. शराब के मामले में 24 गिरफ्तार जिला पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में शराब के मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस कप्तान के निर्देश पर मादक पदार्थ विक्रेता एवं तस्करों के विरुद्ध जिला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कारवाई में जिले के सालमारी थाना में छापेमारी कर पांच आरोपी, आजमनगर थाना पुलिस ने चार शराबी, बारसोई से चार आरोपी सहित अन्य क्षेत्रों से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन