असम चुनाव कार्य को लेकर कटिहार में 48 बस जब्त

असम चुनाव कार्य को लेकर कटिहार में 48 बस जब्त
– चार अप्रैल को होगी बसें असम रवाना कटिहार असम विधानसभा चुनाव को लेकर जिला परिवहन विभाग ने मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 48 बसों को पकड़ कर उसे असम भेजने की कवायद में जुट गई है. इसी कड़ी में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 बसों को जब्त किया है. इन बसों को चुनावी ड्यूटी के लिए असम भेजा जायेगा. परिवहन विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर इन बसों को अपने कब्जे में लिया. चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों व मतदान कर्मियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए इन बसों की आवश्यकता है. जिसे लेकर सूबे के सभी जिलों से बस चुनाव कार्य के लिए असम भेजा जायेगा. जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर कुमार ने बताया कि नो मार्च को असम में चुनाव होनी है. जिसे लेकर कटिहार से 48 बस तथा बिहार से 823 बस को असम के विभिन्न जिलों में भेजा जायेगा. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि कटिहार से चुनावी कार्य के लिए बस दरान जिला भेजा जायेगा. 4 अप्रैल को सभी बस असम के लिए रवाना हो जायेगी. 9 अप्रैल को चुनाव संपन्न होने के बाद वापस लौट आयेगी. असम चुनाव कार्य में जाने वाली गाड़ी को लेकर दर तालिका जारी की गई है. जिसमें एसी बस के लिए 4326 तथा साधारण बस के लिए जिसमें सीट संख्या 30 से 50 होनी चाहिए. उसके लिए 2884 रुपया जारी की गई है. चालक के लिए एक हजार तथा उपचालक के लिए चार सौ रूपए तय किया गया है. अनुमानित नौ दिनों में सभी बसों की वापसी हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










