मेयर के जनता दरबार में 42 फरियादियों ने सुनायी समस्या

Published by :RAJKISHOR K
Published at :22 Apr 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
मेयर के जनता दरबार में 42 फरियादियों ने सुनायी समस्या

नगर निगम कार्यालय में आयोजित मेयर के जनता दरबार में सोमवार को फरियादियों की काफी भीड़ रही.

विज्ञापन

कटिहार. नगर निगम कार्यालय में आयोजित मेयर के जनता दरबार में सोमवार को फरियादियों की काफी भीड़ रही. इस दौरान अलग-अलग वार्ड से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से मेयर उषा देवी अग्रवाल को अवगत कराया. मेयर के जनता दरबार में करीब 42 लोगों ने अलग- अलग समस्या से महापौर उषा देवी अग्रवाल को बताया. इसमें आवास योजना, सड़क, बिजली, जलजमाव व होल्डिंग टैक्स की समस्याओं से महापौर उषा देवी अग्रवाल को लोगों ने रूबरू करवाया. महापौर उषा देवी अग्रवाल ने गंभीरता से सभी लोगों की समस्याओं को सुनी और विभागीय पदाधिकारियों को उनकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया. पूर्व के जनता दरबार में आये मामलों की समीक्षा भी की गयी. इस मौके पर नगर निगम के कनीय अभियंता अजय सिंह समेत अलग-अलग वार्ड के फरियादियों के साथ कई पार्षद भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन