उत्पाद विभाग की छापेमारी में 41.550 लीटर शराब बरामद

उत्पाद विभाग की छापेमारी में 41.550 लीटर शराब बरामद
कटिहार जिले में मध निषेधाज्ञा को प्रभावी बनाने को लेकर उत्पाद विभाग की छापेमारी लगातार जारी है. सोमवार को उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने जिला के कदवा थाना के रामनगर झौवा रेलवे स्टेशन के समीप से 9.750 लीटर एवं बारसोई रेलवे स्टेशन पर 21.000 लीटर बीयर जब्त किया है. अभियुक्त फरार होने में सफल रहा. मध्य निषेध थाना में अज्ञात के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर उत्पाद पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है. उत्पाद विभाग की एक अलग टीम ने कटिहार जंक्शन पर छापेमारी कर कुरसेला थाना के कुरसेला बाजार निवासी शीला देवी को 10.800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इस छापेमारी में कुल 41.550 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद कर उत्पाद विभाग की टीम अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










