मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए 4123 महिलाओं ने भरा फॉर्म

Updated at : 18 Sep 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए 4123 महिलाओं ने भरा फॉर्म

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए 4123 महिलाओं ने भरा फॉर्म

विज्ञापन

– नगर आयुक्त ने बैठक कर योजनाओं की जानकारी से कराया अवगत. कटिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है. इस योजना के तहत रोजगार को मिलनेवाली लाभ को लेकर महिलाएं भीड़ में फॉर्म भरने को निगम आ रही है. बुधवार को रामपाड़ा बड़ी इमामबाड़ा के पास वार्ड नम्बर 23 में दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का मुख्यमंत्री महिला रोजगार के तहत आवेदन फॉर्म जमा करने व लेने को एक बैठक हुई. बैठक में नगर आयुक्त संतोष कुमार ने पहुंचकर इस योजना से महिलाओं को अवगत कराया, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को किस तरह कौन और कैसे फॉर्म भरेंगे इसकी विस्तृत जानकारी नगर आयुक्त ने दी. उन्होंने बैठक में उपस्थित महिलाओं को बताया कि अपनी सुविधानुसार रोजगार करने एवं खुद को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया. इस योजना से संबंधित जानकारी वाला पम्पलेट का वितरण भी किया.उन्होंने बताया कि नगर निगम कटिहार में अब तक कुल 385 स्वयं सहायता समूह के 4123 महिलाओं ने मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत अपना अपना आवेदन जमा किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन