ई-रिक्शा से 37.5 लीटर शराब बरामद, आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 05 Dec 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
ई-रिक्शा से 37.5 लीटर शराब बरामद, आरोपित गिरफ्तार

ई-रिक्शा से 37.5 लीटर शराब बरामद, आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार नगर थाना क्षेत्र के झुलनियां मोड़ पर एंटीलीकर दस्ता की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक ई रिक्शा से 37.5 लीटर शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार मध् निषेधाज्ञा को प्रभावी बनाने को लेकर नगर थाना की एंटी लिकर दस्ता की टीम ने थाना क्षेत्र के झुलनियां मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. हवाई अड्डा चौक की ओर से आती एक ई रिक्शा को रोककर पुलिस ने तलाशी लिया. इस दौरान ई रिक्शा से 37.5 लीटर शराब एएलटीएफ ने बरामद की. पुलिस ने तस्कर मुमताज शरीफगंज निवासी को गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन