शराब मामले में जिला पुलिस की कार्रवाई में 35 गिरफ्तार

शराब मामले में जिला पुलिस की कार्रवाई में 35 गिरफ्तार
कटिहार एसपी के निर्देश पर मादक पदार्थ विक्रेता, तस्कर के विरुद्ध जिला पुलिस विशेष छापेमारी अभियान चला रखी है. पुलिस की कार्रवाई में शराब के मामले में कुल 35 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिले में मध् निषेधाज्ञा को प्रभावी बनाने को लेकर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. जिला पुलिस की छापेमारी में आजमनगर थाना पुलिस ने एक आरोपी, फलका थाना पुलिस ने नौ शराबी, डंडखोड़ा थाना पुलिस एक आरोपी, हसनगंज थाना पुलिस चार आरोपी अमदाबाद थाना पुलिस दो तथा सेमापुर थाना पुलिस ने तीन शराबी को गिरफ्तार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










