विधानसभा चुनाव: तारकिशोर, निशा, विजय, कविता, गाजी, शकील, पूनम, महबूब सहित 27 ने किया पर्चा दाखिल

Updated at : 18 Oct 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव: तारकिशोर, निशा, विजय, कविता, गाजी, शकील, पूनम, महबूब सहित 27 ने किया पर्चा दाखिल

विधानसभा चुनाव: तारकिशोर, निशा, विजय, कविता, गाजी, शकील, पूनम, महबूब सहित 27 ने किया पर्चा दाखिल

विज्ञापन

– नामांकन का कल आखिरी दिन कटिहार बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां अपने शबाब पर है. नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही अभ्यर्थियों की ओर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया में भी तेजी आ गयी है. शनिवार को नामांकन के छठे दिन विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े अभ्यार्थियों सहित कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. कटिहार जिले के सात विधानसभा सीटों से शनिवार को कुल 27 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. कटिहार विधानसभा क्षेत्र से एनडीए की ओर से भाजपा उम्मीदवार व पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. उनके नामांकन सभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी सहित कई एनडीए प्रमुख नेता शामिल हुए. कटिहार विधानसभा सीट से ही नामांकन के छठे दिन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संजय सिंह, जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ गाजी शारिक अहमद, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजेश गुरनानी ने निर्वाची पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक चंद्र चौधरी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया है. बरारी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए की ओर से जदयू प्रत्याशी विजय सिंह, निर्दलीय सत्यनारायण अग्रवाल, गोपाल दास, मतीउर रहमान ने निर्वाची पदाधिकारी शशांक वर्णवाल के समक्ष नामांकन किया है. इसी तरह कोढ़ा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से एनडीए की ओर से भाजपा प्रत्याशी व विधायक कविता पासवान, महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक पूनम कुमारी उर्फ पूनम पासवान, जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी निर्मल कुमार राज, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रविन्द्र कुमार ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए की ओर से भाजपा प्रत्याशी व विधायक निशा सिंह ने नामांकन दाखिल किया है. इसी सीट से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी कुणाल निषाद ने निर्वाची पदाधिकारी डीडीसी अमित कुमार के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन