तस्कर गिरफ्तार, 25.5 लीटर विदेशी शराब बरामद

Updated at : 07 Apr 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
तस्कर गिरफ्तार, 25.5 लीटर विदेशी शराब बरामद

तस्कर गिरफ्तार, 25.5 लीटर विदेशी शराब बरामद

विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे नहर पुल के पास से हुई गिरफ्तारी, उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

कोढ़ा. थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर के पास से 25.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोढ़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा के पीछे नहर पुल के पास एक व्यक्ति शराब की तस्करी कर रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया व मौके पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुन्ना ग्वाला, उम्र 30 वर्ष, पिता शर्मा ग्वाला, निवासी नया टोला जुराबगंज वार्ड नंबर एक, थाना कोढ़ा को 25.5 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन