मेंहदीपुर गांव में आग लगने से 14 परिवारों के 23 घर जलकर राख, लाखों की क्षति

Updated:
विज्ञापन
मेंहदीपुर गांव में आग लगने से 14 परिवारों के 23 घर जलकर राख, लाखों की क्षति

मेंहदीपुर गांव में आग लगने से 14 परिवारों के 23 घर जलकर राख, लाखों की क्षति

विज्ञापन

– पीड़ित परिवार खुले आसमान तले रहने को मजबूर – दाने-दाने को मोहताज हो गये हैं अग्निपीड़ित – सरकारी स्तर पर अब तक नहीं मिल पायी है राहत सुविधा बलिया बेलौन कदवा प्रखंड के भाग दो भौनगर पंचायत के वार्ड दो मेंहदीपुर गांव में बुधवार की देर रात अचानक आग लगने से 14 परिवारों का 23 आवासीय घर, पांच दुधारू गाय, सात बकरी, पांच साइकिल एवं तीन बाइक जलकर राख हो गया. लपटें इतनी तेज थी कि घर से पीड़ित परिवार के लोग एक भी सामान नहीं निकाल सके. घर में रखा बर्तन, कपड़ा, आभूषण, नगदी सभी आग के भेंट चढ़ गया. पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. अग्निपीड़ित दाने- दाने का मोहताज हो रहे है. तारामनी देवी पति गोपाल शर्मा के दो आवासीय घर, दो साइकिल, बेबी देवी पति बादल शर्मा का एक घर एक साइकिल, चमेली देवी पति विशु शर्मा का दो घर एक बाइक, एक साइकिल, जोशना देवी पति बजारू शर्मा का दो घर पांच गाय, सात बकरी झुलस गयी. इनके नातिन की शादी थी. शादी का सभी सामान जलकर राख हो गया है. मुन्नी देवी पति राममोहन शर्मा का दो घर, लीला देवी पति मदन शर्मा का दो घर एक बाइक, गीता देवी पति मनोज शर्मा का एक घर एक बाइक, लवली देवी पति चंचल शर्मा का एक घर, सीता देवी पति हजारू शर्मा का दो घर जल गया है. वे मंगलवार को प्रदेश से कमाकर घर लौटे थे. प्रमेश्वरी देवी पति मन्नू शर्मा का दो घर, गीता देवी पति केशव शर्मा का एक घर, पूर्णी देवी पति फजलु शर्मा का तीन घर, एक साइकिल, ये एक सप्ताह पहले प्रदेश से घर आये थे. सुगंधी देवी पति हीरा शर्मा का दो घर, मायके में रह रही चेयती देवी पति फुल कुमार का घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया है. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. आग लगने से नकद रूपया, सोना चांदी का जेवर, फर्नीचर, घर का बक्सा, आलमारी, कपड़ा, अनाज सब कुछ जलकर राख हो गया. दमकल के पहुंचने के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया. मुखिया सत्यनारायण यादव, सरपंच समरूल हक ने बताया की 14 परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया है. संभवतः बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी. सभी पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये है. सभी पीड़ित परिवारों को तत्काल प्लास्टिक, सूखा राशन की जरूरत है. ये सभी गरीब परिवार है. मुखिया सत्यनारायण यादव, सरपंच समरूल हक, पैक्स अध्यक्ष सनोवर आलम, वार्ड सीमा खातून, तैयब आलम, आनन्द महलदार, एखलास आलम, एजाज़ आलम आदि ने कहा की पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता की जायेगी. अग्नि कांड की सूचना कदवा बीडीओ एवं बलिया बेलौन थानाध्यक्ष को दे दी गयी है. तत्काल सहायता करने की मांग बीडीओ से की है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन