पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 22 लोग गिरफ्तार

जिले में गंभीर कांडों में गिरफ्तारी को लेकर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर सोमवार को जिला पुलिस ने छापेमारी कर 22 लोगों को गिरफ्तार किया है.
कटिहार. जिले में गंभीर कांडों में गिरफ्तारी को लेकर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर सोमवार को जिला पुलिस ने छापेमारी कर 22 लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, थाना में दर्ज कांड में फरार आरोपित, न्यायालय के आदेश पर जारी जमानतीय एवं अजमानतीय वारंट, मध निषेध मामले में कार्रवाई करते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिले के विभिन्न थाना में दर्ज कांडों में 11 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. अजमानतीय वारंट में दो, जमानतीय वारंट में नौ लोगों पर कार्रवाई की गयी है. आर्म्स एक्ट के मामले में एक अभियुक्त को, अपहरण के कांड में एक अभियुक्त को तथा हत्या के प्रयास के आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. मध निषेधाज्ञा को लेकर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान व छापेमारी कर 165 लीटर शराब बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




