धुरियाही में कटाव से 18 परिवार बेघर

धुरियाही में कटाव से 18 परिवार बेघर
चार लोगों ने खुद से कटाव स्थल से तोड़कर हटाया अपना घर मनिहारी मनिहारी के धुरियाही में गंगा नदी का कटाव रोद्र रूप ले चुका है. कई परिवार के घर गंगा नदी में समा चुके है. 14 परिवार का घर कट गया है. चार परिवार ने कटाव के भय से अपना घर स्वयं हटा लिया है. कटाव निरोधी कार्य फिर चालू किया है. धुरियाही मुखिया राजकुमार मंडल ने बताया कि कुछ दिन पहले कटाव रोकने को लेकर जल संसाधन विभाग की ओर से कुछ कार्य किया गया था. विभाग ने खानापूर्ति की थी. उस समय अगर गुणवत्ता पूर्ण कार्य होता तो आज घर नहीं कटता. मुखिया ने बताया कि इस कटाव से 18 परिवार बेघर हो गये है. 14 लोगों का घर कट गयी. चार लोगों ने गंगा कटाव नजदीक होने के कारण घर हटा लिया. इस कटाव में परमेश्वर यादव, दिनेश यादव, सुलोचना देवी, प्रदीप यादव, रघु यादव, सुरेश यादव, बबलू यादव, धनिक लाल यादव, संतोष, रमेश, मुकेश आदि के घर कटे है. सीओ निहारिका शुक्रवार को धुरियाही पहुंची. कटाव स्थल का निरीक्षण की. वहां कटाव निरोधक कार्य के बारे में विभागीय अभियंता से जानकारी ली. सीओ ने बताया कि तत्काल पौलीथीन दिया गया है. कटाव पीड़ितों की सूची बनाया जा रहा है. सरकारी नियमानुसार सहायता मुहैया करायी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










