कार से 162 लीटर शराब बरामद, कार जब्त

Updated at : 20 Aug 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
कार से 162 लीटर शराब बरामद, कार जब्त

कार से 162 लीटर शराब बरामद, कार जब्त

विज्ञापन

कटिहार एसपी के निर्देश पर अमदाबाद थाना पुलिस ने तस्कर के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए एक मारूती कार से कुल 162 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर अमदाबाद थाना पुलिस बंगाल व झारखंड से सटे क्षेत्र जल मार्ग एवं सड़क मार्ग पर कड़ी निगरानी के साथ साथ छापेमारी एवं वाहन एवं नाव की चेकिंग अभियान चलाते आ रही है. इसी दौरान अमदाबाद थानाध्यक्ष कुंदन कुमार को गुप्त सूचना मिला की बंगाल से नाव से पार कर लाभा में एक मारूती कार में रख कर शराब की गाड़ी अमदाबाद क्षेत्र की ओर आ रही है. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बलों ने पहाड़पुर चौक की ओर छापेमारी की. पुलिस की गाड़ी को देख तस्कर गाड़ी को मोड़ना चाहा, लेकिन उसकी गाड़ी घूम नहीं पाई और वह फंस गया. इसके पश्चात आरोपित गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो कार से कुल 162 लीटर विदेशी बरामद किया गया. इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के आधार पर तस्कर के विरुद्ध कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन