गौशाला से 155 मवेशी गायब, मुखिया सह एसपीसीए स्टेट चेयरमेन पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 15 Mar 2026 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
गौशाला से 155 मवेशी गायब, मुखिया सह एसपीसीए स्टेट चेयरमेन पर  प्राथमिकी दर्ज

गौशाला से 155 मवेशी गायब, मुखिया सह एसपीसीए स्टेट चेयरमेन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

आजमनगर. आजमनगर प्रखंड के चौलहर में संचालित एक गौशाला से 155 गाय गायब पाये गये हैं. आजमनगर थाना में संचालक के विरूद्ध पशु क्रूरता एक्ट के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चौलहर पंचायत के मुखिया सह एसपीसीए स्टेट चेयरमैन महबूब आलम की ओर से चलाए जा रहे गौशाला से मवेशी तस्करी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में चौलहर पंचायत के वर्तमान मुखिया महबूब आलम, पिता स्वर्गीय हाफिज आलम, ग्राम मालिक टोला चौलहर थाना आजमनगर के विरुद्ध आजमनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोप है उनके गौशाला से 155 मवेशी गायब हैं. न्यायालय के आदेश पर आजमनगर पुलिस ने जब उक्त गौशाला की जांच की तो विभिन्न थानों में दर्ज पशु क्रूरता एवं तस्करी में जब्त मवेशी को जिम्मेनामा पर रखा गया था. विभिन्न कांडों में जप्त कुल 270 मवेशियों में से 115 मवेशी पाया गया. उक्त गौशाला से 155 मवेशी गायब मिले. इसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इधर दूसरी ओर आरोप से घिरे मुखिया महबूब आलम से दूरभाष पर संपर्क साधा गया सम्पर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका. आजमनगर,सालमारी एवं कदवा सहित कई अन्य थानों में दर्ज कांडों से कुल 270 मवेशी चौलहर पंचायत के एसपीसीए के स्टेट चेयरमैन महबूब आलम के गौशाला को दिया गया था. जिसमें 115 मवेशी पाया गया तथा 155 मवेशी गायब है. उक्त मामले में आजमनगर थाना कांड संख्या 112/26 दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. नीरज कुमार, आजमनगर थानाध्यक्ष

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन