दो कार से 148 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तीन धराये

Published by :RAJKISHOR K
Published at :18 Apr 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
दो कार से 148 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तीन धराये

दो कार से 148 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तीन धराये

विज्ञापन

कोढ़ा. कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को धर दबोचा है. पुलिस ने यह कार्रवाई दो फोर व्हीलर कारों को रोककर की, जिनमें कुल 148 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है. छापेमारी में पुलिस ने तस्करों के पास से दो कार, कई मोबाइल फोन और नगद राशि भी जब्त की है. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप लेकर इलाके से गुजरने वाले हैं. सूचना मिलते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को नाकेबंदी के लिए लगाया. जैसे ही दोनों संदिग्ध गाड़ियां इलाके में दाखिल हुईं, पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली, भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद हुआ. गिरफ्तार तस्करों की पहचान मो. सददाब , बंटी सिंह निवासी तीनगछिया थाना नगर और विवेक कुमार मनिहारी निवासी के रूप में की गयी है. प्रारंभिक पूछताछ में इन तस्करों ने स्वीकार किया है कि वे यह कफ सिरप अन्य जिलों में बेचने की योजना बना रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन