55.66 करोड़ से दलन चौक से मनिहारी मोड़ व हवाई अड्डा चौक-ऊदामा रेखा तक 14 किमी सड़क

Updated at : 06 Oct 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
55.66 करोड़ से दलन चौक से मनिहारी मोड़ व हवाई अड्डा चौक-ऊदामा रेखा तक 14 किमी सड़क

55.66 करोड़ से दलन चौक से मनिहारी मोड़ व हवाई अड्डा चौक-ऊदामा रेखा तक 14 किमी सड़क

विज्ञापन

– 193 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एलिवेटेड रेल ओवर ब्रिज का कार्यारंभ कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सोमवार की सुबह कटिहार नगर के दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. इन योजनाओं में मुख्य रूप से पथ निर्माण विभाग द्वारा कटिहार-पूर्णिया पथ के पुराने संरेखण एलाइनमेंट एमडीआर -131ए दलन चौक से मनिहारी मोड़, हवाई अड्डा चौक होते हुए ऊदामा रेखा (कुशवाहा) चौक तक 14 किलोमीटर लंबी पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शुभारंभ किया. जिसकी लागत 55 करोड़ 66 लाख 53 हजार रुपए है. पथ की अधिकतम चौड़ाई डिवाईडर सहित अड़तीस फीट होगी. इस पथ का चौड़ीकरण एवं सुद्रढीकरण से आवागमन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. इस पथ पर जाम की समस्या समाप्त हो जायेगी. कटिहार शहर की बहुप्रतीक्षित बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कटिहार नगर में 193 करोड़ से रेल समपार संख्या एलसी नं. किलोमीटर -1 (कटिहार-मुकुरिया) संतोषी चौक एवं केजी-1 (कटिहार- जोगबनी) साहब पारा चौक के बीच एलिवेटेड रेल ओवर ब्रिज का कार्यारंभ किया.इसके पूर्ण होने से कटिहार शहर के पूर्वी क्षेत्र एवं पश्चिमी क्षेत्र के बीच संपर्कता एवं आवागमन सुलभ होगा. इस आरओबी की कुल लंबाई 1301 मीटर एवं चौड़ाई 12 मीटर होगी. यह आरओबीं एक तरफ मंगल बाजार से होते हुए शहीद चौक, राजेंद्र पथ, न्यू मार्केट रोड होते हुए दुर्गा स्थान चौक, महमूद चौक के पास एनएच-31 के रास्ते डीएस कॉलेज होते हुए सुर तुलसी इंटर कॉलेज के पास कटिहार बायपास एनएच-131ए से जुड़ जायेगी तथा दूसरी तरफ मिरचाईबाड़ी से होते हुए मनिहारी, गेड़ाबाड़ी, सिरसा कैंप, दलन, पूर्णिया को जोड़ेगी. यह आरओबी कटिहार शहर के लिए एक वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध करायेगी. जिससे शहर में होने वाले जाम का दबाव कम होगा. यह आरओबी कटिहार शहर के लिए एक वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध करायेगी. जिससे शहर में लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन