शाहीन बाग प्रोटेस्ट के मसले पर सुप्रीम कोर्ट की पहल सराहनीय : तारिक अनवर
कटिहार : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर मोदी सरकार से सवाल किये हैं. शनिवार को शहर के गामी टोला स्थित सद्भावना भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की प्रस्तावित भारत यात्रा की तैयारियों पर सवाल किया. […]
कटिहार : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर मोदी सरकार से सवाल किये हैं. शनिवार को शहर के गामी टोला स्थित सद्भावना भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की प्रस्तावित भारत यात्रा की तैयारियों पर सवाल किया. तारिक अनवर ने कहा कि हम विदेशी अतिथि का स्वागत और सम्मान करते हैं. हमारे देश की यही परंपरा और संस्कृति रही है. यह हमारी विदेश नीति का हिस्सा भी रहा है. लेकिन, ट्रंप को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार से उत्साहित हैं और जिस तरह से उनकी स्वागत की तैयारी हो रही है, उससे साफ जाहिर है कि वो एक गुट विशेष के नजदीक जा रहे हैं. जबकि, भारत की अपनी विदेश नीति है और गुटनिरपेक्ष नीति के तहत ही विदेशी अतिथि का स्वागत किया जाता है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए