ऑटो से 13.92 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

ऑटो से 13.92 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
कटिहार बलरामपुर थाना पुलिस ने नशे के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए ऑटो से 13.92 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर बलरामपुर थानाध्यक्ष बंगाल की सीमा से सटे जिला के सीमावर्ती इलाकों में सघन छापेमारी व चेकिंग अभियान चलाते आ रहे है. थाना अध्यक्ष मुन्ना पटेल को रविवार को सूचना मिला कि बंगाल से शराब लेकर एक ऑटो बजर गांव चेक पोस्ट की ओर बढ़ रही है. उक्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बलरामपुर थाना पुलिस ने वाहनों की सघनता से जांच प्रारंभ किया. ऑटो से पुलिस ने कुल 13.92 लीटर विदेशी शराब बरामद कर चालक मोनू उर्फ मौसिक पिता जफर, मैकेली बैरगाछी थाना डगरूआ जिला पूर्णिया निवासी को गिरफ्तार किया. शराब मिलते ही पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया तथा आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




