लूट के दौरान बैंक कर्मचारियों को मारी गोली, एक की मौत

Updated at : 27 Nov 2018 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
लूट के दौरान बैंक कर्मचारियों को मारी गोली, एक की मौत

पटना :बिहार के कटिहार में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. मंगलवार को अपराधियों ने सरेआम दो बैंककर्मियों को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना जिले के पोठिया थाना इलाके के कुर्सेला-फॉरबिसगंज स्टेट हाईवे-77 पर अमीन चौक पास की है. गोलीबारी की इस घटना में जहां एक कर्मी […]

विज्ञापन

पटना :बिहार के कटिहार में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. मंगलवार को अपराधियों ने सरेआम दो बैंककर्मियों को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना जिले के पोठिया थाना इलाके के कुर्सेला-फॉरबिसगंज स्टेट हाईवे-77 पर अमीन चौक पास की है. गोलीबारी की इस घटना में जहां एक कर्मी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, एक कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गया. जिसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है. जबकि, अपराधी पैसे लूट कर फरार हो गये.

बताया जा रहा है कि दोनों बैंककर्मी बंधन बैंक से 80 हजार रुपये लेकर कुर्सेला जा रहे थे. इस दौरान दो बाइक सवार अपराधी पीछा करने लगे. मौका मिलते ही अपराधियों ने गोलीबारी कर घटना को अंजाम देकर भाग निकले. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच को घटनास्थल पर पहुंची. घटना में मारे गये कर्मचारी का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन