कटिहार : अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर करता था दुष्कर्म, बात नहीं मानने पर वायरल कर दिया वीडियो

कटिहार : अमदाबाद थाना क्षेत्र में अश्लील वीडियो वायरल होने को लेकर पीड़ित महिला ने अमदाबाद थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित महिला ने थाने में दिये आवेदन में कहा है कि करीब दो महीने पहले मैं बकरी के लिए घास लाने अपने घर से पश्चिम बहियार गयी थी. बहियार में पहले […]
कटिहार : अमदाबाद थाना क्षेत्र में अश्लील वीडियो वायरल होने को लेकर पीड़ित महिला ने अमदाबाद थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित महिला ने थाने में दिये आवेदन में कहा है कि करीब दो महीने पहले मैं बकरी के लिए घास लाने अपने घर से पश्चिम बहियार गयी थी. बहियार में पहले से मौजूद थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी गांव निवासी मुख्तार ने मुझे पकड़ लिया एवं मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद मेरा अश्लील वीडियो बना लिया.
अश्लील वीडियो बनाने के बाद मुख्तार ने मुझे वीडियो वायरल करने एवं जान मारने की धमकी देकर मेरे साथ और दो बार दुष्कर्म किया. इसके बाद मुख्तार ने मुझे जहां-तहां बुलाने लगा. जब मैंने जाने से इनकार कर दिया, तो मेरा अश्लील वीडियो वायरल कर दिया है. अश्लील वीडियो वायरल होने पर मानसिक रूप से परेशान होने की भी बात कही है.
मामले को लेकर अहमदाबाद थाना अध्यक्ष अमृत कुमार से बात करने पर उन्होंने कहा कि अश्लील वीडियो वायरल मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है एवं पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी है. उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला द्वारा दिये गये आवेदन में मुख्तार नामक व्यक्ति को अभियुक्त बनाया गया है. अभियुक्त का एवं अश्लील वीडियो वायरल करनेवाले काे सत्यापित करने की प्रक्रिया की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




