पैक्स चुनाव: तीन मतदान केंद्र पर 1115 मतदाताओं ने डाले वोट

Updated:
विज्ञापन
पैक्स चुनाव: तीन मतदान केंद्र पर 1115 मतदाताओं ने डाले वोट

पैक्स चुनाव: तीन मतदान केंद्र पर 1115 मतदाताओं ने डाले वोट

विज्ञापन

डंडखोरा प्रखंड के सौरिया पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. तीन मतदान केंद्र पर कल 1716 वोटो में से 1115 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटी को प्रखंड संसाधन केंद्र लाया गया. जहां देर शाम मतगणना शुरू हो गयी है. सभी बूथों पर सुरक्षा का पुख़्ता इंतजाम रहा निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने बताया कि निर्धारित मतदान केदो पर शांतिपूर्ण मतदान कराया गया है उन्होंने कहा कि देर शाम मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जायेगा. इस बीच मतदान केंद्र पर डंडखोरा थाना पुलिस की ओर से लगातार गश्ती जारी रही. उल्लेखनीय है कि पैक्स अध्यक्ष के चुनाव में रामप्रसाद महतो एवं बबलू महतो के बीच आमने-सामने की लड़ाई है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन