कैमूर : प्रेम प्रसंग में हत्या की नीयत से पहुंचा युवक, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

Kaimur News : कैमूर के चांद थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की साजिश रच रहे एक युवक को पुलिस ने देसी कट्टा और कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Kaimur News : प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक शनिवार की शाम झझनी गांव निवासी अमरेन्द्र ठाकुर के घर कथित तौर पर हत्या की नीयत से अवैध हथियार लेकर पहुंच गया. गुप्त सूचना मिलने पर चांद थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और फायर किया हुआ खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित गोलीकांड टल गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, शनिवार की शाम सूचना मिली कि पूर्व के प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक झझनी गांव निवासी अमरेन्द्र ठाकुर के घर अवैध हथियार लेकर पहुंचा है और उसे गोली मारने की तैयारी में है. सूचना मिलते ही चांद थाने की पुलिस टीम को तत्काल उक्त स्थान पर भेजा गया.

हाथ में कट्टा और कारतूस लेकर पकड़ा गया युवक

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को हाथ में अवैध देशी कट्टा और दूसरे हाथ में जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया. तलाशी के दौरान देशी कट्टा के बैरल से एक फायर किया हुआ खोखा भी बरामद किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान सत्यम कुमार (19 वर्ष), पिता अरुण पाण्डेय, ग्राम एवं थाना चांद, जिला कैमूर के रूप में हुई है.

कट्टा, कारतूस और खोखा बरामद

पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक फायर किया हुआ खोखा बरामद किया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : बक्सर में मस्जिद-दुकान विवाद पर टाउन थाने में आधी रात तक चली पंचायत, अफवाह फैलाने वालों पर FIR की चेतावनी

पहले से दर्ज है आपराधिक मामला

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सत्यम कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध चांद थाना कांड संख्या 75/26, दिनांक 14 फरवरी 2026 को धारा 137(2)/140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है. इस मामले में आरोप पत्र संख्या 127/26, दिनांक 31 मार्च 2026 को न्यायालय में समर्पित किया जा चुका है.

समय पर सूचना से टला संभावित गोलीकांड

पुलिस की त्वरित कार्रवाई को घटना के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. समय रहते सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी और युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. इससे संभावित गोलीकांड को टाल दिया गया. पुलिस की तत्परता के कारण झझनी गांव में बड़ी घटना होने से बच गयी.

Also Read : बक्सर में 23 सितंबर को निकलेगी भगवान वामन की भव्य रथयात्रा, गांव-गांव चल रहा संपर्क अभियान

चांद में भी दिखी थानाध्यक्ष की त्वरित कार्रवाई

थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा पूर्व में रामगढ़ थाना में पदस्थापित रहते हुए भी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के लिए जाने जाते रहे हैं. उनके कार्यकाल में पुलिस टीम ने कई महत्वपूर्ण मामलों का उद्भेदन करते हुए घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया था. रामगढ़ का अनुभव चांद थाना क्षेत्र में भी उनकी कार्यशैली में दिखाई दिया. सूचना मिलते ही बिना समय गंवाए पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया, जिससे संभावित वारदात को समय रहते रोक लिया गया.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झझनी गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर किसी की हत्या करने के उद्देश्य से जा रहा है. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया और युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : चौसा-सरेंजा संपर्क सड़क बदहाल, जगह-जगह बने गड्ढे; बारिश में जान जोखिम में डालकर चल रहे राहगीर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन